दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने राजधानी में लोकसभा की सातों सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार करदाताओं की गाढ़ी कमाई का पैसा बड़े-बड़े विज्ञापनों पर खर्च कर रही है।
लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस की गठित प्रचार समिति की बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए गुरुवार को श्रीमती दीक्षित ने कहा कि इस समिति की चुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से दिल्ली में लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी(आप) की केजरीवाल सरकार पर पांच-पांच पृष्ठों के विज्ञापन छपवाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को श्री केजरीवाल के भ्रमित करने वाले विज्ञापनों से सतर्क रहना चाहिए जो करदाताओं की गाढ़ कमाई अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाकर अपने प्रचार में दुरुपयोग करके बर्बाद कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो को दिखायी हरी झंडी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके नेतृत्व में दिल्ली में 15 साल की कांग्रेस सरकार के कार्यों की जानकारी देने को कहा। इनका दिल्ली कांग्रेस की प्रचार सामग्री में विस्तृत ब्यौरा दिए जायेगा। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष के उनके कार्यकाल में दिल्ली में बहुत बड़-बड़ काम किये गये जो पार्टी के लिए बड़ उपलब्धि है।
इनके बारे में प्रत्येक जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पर्चे छपवाकर घर-घर जाकर दिल्लीवासियों को कांग्रेस के कार्यों की जानकारी दी जायेगी।
बैठक को समिति के अध्यक्ष सुमेश शौकीन ने भी संबोधित किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौथिया, पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, प्रवक्ता जितेंद, कोचर, पूर्व विधायक राजेश जैन और अनिल वशिष्ठ समेत अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे।