दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, तीनों इस चुनावी रण में एक दूसरे को निशाना बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाने वाला व्यक्ति यदि उनकी पार्टी से संबंधित है तो उसे ‘‘दोहरी सजा’’ दी जानी चाहिए।
केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जान चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमित शाह से आग्रह करना चाहता हूं कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न करें।’’ उन्होंने कहा कि जो भी कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने के लिए जिम्मेदार है उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए।
मैं अमित शाह जी को दिल्ली चुनाव के मुद्दों पर बहस करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार हूँ। pic.twitter.com/3Ff4kGMd8z
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 5, 2020
केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह को किसी भी विषय पर बहस करने की चुनौती देता हूं और दिल्लीवासी जानना चाहते हैं कि वे भाजपा को वोट क्यों दें।’’ उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि भाजपा शाहीन बाग के निकट सड़कों को क्यों नहीं खुलवा रही है।


Download Android App
Download iOS App



