दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह ‘जनता के लाड़ले’ हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लोगों से मिल रहे प्यार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) परेशान है।दिल्ली नगर निगम (MCD) और गुजरात विधानसभा के चुनावों से पहले केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना हुई है और भाजपा नेताओं ने इसे सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया है।
भाजपा पर जमकर साधा निशाना
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब (विधानसभा चुनाव) से पहले प्रधानमंत्री बोले कि – केजरीवाल आतंकवादी है। इसके बाद गृह मंत्री (अमित शाह) ने जांच बिठा दी। क्या हुआ उसका?’’उन्होंने कहा, ‘‘अब गुजरात/एमसीडी चुनावों से पहले वे कह रहे हैं कि केजरीवाल भ्रष्ट है। अगर केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है, ना भ्रष्ट। केजरीवाल जनता का लाड़ला है। इससे भाजपा को तकलीफ है।’’