बेदी के खिलाफ धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे केजरीवाल

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी के खिलाफ वहां राजनिवास के बाहर धरने पर बैठे अपने समकक्ष वी. नारायणसामी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी के खिलाफ वहां राजनिवास के बाहर धरने पर बैठे अपने समकक्ष वी. नारायणसामी से मिलने सोमवार को वहां जाएंगे।

नारायणसामी, उनकी कैबिनेट के सहकर्मी और कांग्रेस तथा द्रमुक विधायकों का अपनी सरकार के प्रस्तावों के प्रति बेदी के नकारात्मक रुख को लेकर धरना रविवार पांचवें दिन भी जारी रहा।

पुलवामा आतंकवादी हमला देश पर हमला : केजरीवाल 

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी होंगे। वह सोमवार को दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर नारायणसामी से मिलेंगे।

Desk Team