AAP संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने अपने जन्मदिन पर मिलने आये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर आभार जताया और उनसे यह आव्हान किया-
“पिछली बार 67 सीट आयी थीं, इस बार 3 भी नहीं छोड़नी” pic.twitter.com/nWTYK09tMJ— AAP (@AamAadmiParty) August 16, 2019
आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और दिल्ली में 70 में से 67 सीट जीती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी। PM मोदी ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनकी अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”
Birthday greetings to Delhi CM Shri @ArvindKejriwal. Praying for his good health and long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2019
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर समेत कई अन्य ने केजरीवाल को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी। बनर्जी ने ट्वीट किया, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना, अरविंद जी।”
Wishing you a very happy birthday, Arvind ji @ArvindKejriwal
অরবিন্দ কেজরিওয়ালকে জন্মদিনের আন্তরিক শুভেচ্ছা
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 16, 2019
केजरीवाल ने उत्तर दिया, “आपका बहुत-बहुत शुक्रिया दीदी।” फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और शीरीष कुंदर समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी।