तिरुवनंतपुरम : केरल में कुछ दिनों पहले सदी की सबसे भयानक बाढ़ आई थी, जिसने सबकुछ तबाह कर दिया था। जिसमे 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 50 लाख से भी ज्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए थे। ऐसी ही आपदा का मसीहा बना एक शख्स ने 100 लोगों की जान बचाई थी। लेकिन जिनेश जेरोन (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक से टक्कर लगने के बाद वह सड़क के किनारे जख्मी हालत में मदद मांगता रहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
30 मिनट के बाद एक एंबुलेंस तो आई, लेकिन तब तक जिनेश दुनिया छोड़कर चला गया। तमिलनाडु में कन्याकुमारी के नजदीक शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। वे कन्याकुमारी के नजदीक कोल्लानगोडू से बाइक पर जा रहे थे, तभी एक ट्रक सामने से आया और उन्हें कुचल दिया। इस दौरान उनके साथ दोस्त जगन भी थे।
हादसे में जिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। उनके दोस्त जगन ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि जिनेश जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है। उसे दूसरों की मदद करना बेहद पसंद था। इसी से वह बाढ़ के दौरान हीरो बना था। हादसे के बाद उन तक एम्बुलेंस पहुंचने में आधा घंटा लग गया। वहां कुछ देर तक संघर्ष बाद उनकी जान चली गई। उनके दोस्त ने कहा कि अगर किसी ने हमारी मदद की होती तो जिनेश की जान बच जाती। जिनेश के अंतिम संस्कार में तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी पहुंचे थे।