उत्तर- पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुई हिंसा अब थम चुकी है। इस हिंसा पर अब गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस हिंसा के तह तक जाने की ठानी है और जल्द ही सारे तथ्यों का खुलासा होगा। किशन रेड्डी ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान हमने दिल्ली में हिंसा को लेकर गड़बड़ी देखी है।
दुर्भाग्य से कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान और संपत्ति खो दी, जिसमें एक बहादुर कांस्टेबल भी शामिल था। राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई गई अफवाहों ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दंगों को गति देने वाली साजिश का खुलासा करने के लिए सच्चाई की तह तक जाने की ठानी है।
CAA प्रदर्शन : शाहीन बाग में लगाई गई धारा 144 , भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मैं दोहराऊंगा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छिनेगी। इस कानून का लक्ष्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। बता दें उत्तर- पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा अब थम चुकी है। इस दंगे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अनेकों जान-माल की क्षति भी हुई।