दिल्ली विधानसभा ने चांदनी चौक से विधायक एवं पूर्व आप नेता अल्का लांबा को बुधवार को नोटिस जारी कर आप विधायक सौरभ भारद्वाज की अयोग्य ठहराने की अर्जी पर 18 सितम्बर तक जवाब देने को कहा।
गत सप्ताह लांबा ने दिल्ली में सत्ताधारी आप छोड़ दी थी और घोषणा की थी कि वह कांग्रेस में लौट गई हैं।
विधानसभा सचिव सी वेलमुरुगन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस मामले में निजी सुनवायी का निर्देश दिया है जो कि 18 सितम्बर को शाम चार बजे उनके चैंबर में होगी।
इसमें कहा गया है, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने अर्जी की जांच पड़ताल की है और निर्देश दिया है कि अर्जी की सामग्री पर आपकी टिप्पणी मांगी जाए। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अर्जी पर 18 सितम्बर शाम तीन बजे तक या उससे पहले अपनी टिप्पणी निश्चित रूप से सौंपें।’’
इससे पहले पूर्व आप विधायकों कपिल मिश्रा, संदीप कुमार, अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत को दल-बदल निरोधक कानून के तहत अयोग्य ठहराया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



