दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद कि शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं समारोह में सिर्फ दिल्ली के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, 16 फरवरी को होने वाले शपथग्रहण समारोह में केवल दिल्ली के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों या अन्य दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। क्योंकि पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ ‘टकराव वाली’ छवि नहीं बनाना चाहती।

पार्टी को 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटों पर जीत मिली है जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर सिमट कर रह गई। चुनाव आयोग की ओर से घोषित नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 फीसदी मतों के साथ दिल्ली चुनाव 2020 में कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी को 38.51 प्रतिशत मत और 8 सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता तक नहीं खोल सकी।


Download Android App
Download iOS App



