राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत रहा। दिन में बादल छाए रहने और बेहद हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग के अनुसार, शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिल्ली मेंं अगले कुछ दिन रुक-रुककर अलग-अलग इलाकों में बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। अनुमान है कि 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी। वहीं, 28 सितंबर और 2 अक्टूबर को केवल बादल छाएंगे इन 2 दिन बारिश आने की संभावना कम है। अगर बात करें चक्रवात गुलाब के असर की तो दिल्ली, पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।