बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रीय है। यहां लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर बाढ़ की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया। शहर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो इस मौसम में औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहने और दिन के दौरान बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आज सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 रहा।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्से में बारिश हुई लेकिन उत्तरी पूर्वी दिल्ली समेत अन्य कई जिलों में केवल हवा के साथ जाते हुए बादलों ने मामूली बौछारें कीं, जिससे उमस बढ़ गई।
गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 रहा। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत चली। जिन इलाकों में बारिश हुई देर शाम लोग वहां अपने घरों के आसपास घूमते नजर आए। अगले दो दिन भी दिल्ली में हल्की बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 तक रहने के अनुमान है। 20 जून को तापमान में ओर गिरावट होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



