दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है। वहीं शाम या रात को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को इन दिनों भयंकर गर्मी का सामना करना पढ़ रहा है। चिलचिला देने वाली धूप के साथ ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में शुक्रवार को लू का कहर जारी रहेगा और इसके साथ ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है। वहीं  शाम या रात को धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। विभाग के अनुसार शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा। 
गर्मी ने पिछले 90 साल का तोड़ा रिकॉर्ड 
गुरुवार को दिल्ली में गर्मी ने पिछले 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 90 साल के बाद गुरुवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था। न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
7 जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं
आईएमडी ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है। तब तक दिल्ली वालों को गर्म हवाओं के थपेड़े झोलने होंगे। मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्म लू चल रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। वहीं दिन का तापमान क्षेत्र के सामान्य अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री से भी अधिक हो जाता है। जब सामान्य तापमान 6.5 डिग्री के आसपास या इससे ज्यादा होता है तो इस दौरान भीषण लू की घोषणा की जाती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ही लू से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है बारिश के बाद तापमान 1-2 डिग्री तक कम हो सकता है। इससे तापमान कम होने में थोड़ी  राहत जरूर मिलेगी लेकिन तापमान अभी भी 40 डिग्री से ऊपर रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।