तहसील परिसर में आयोजित राजस्व दिवस में क्षेत्र के तमाम फरियादियों ने शिरकत कर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए तहसीलदार से मांग की। इस दौरान तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को को समस्याओं के तत्काल निराकरण करने के आदेश दिये। उक्त कार्यक्रम में तहसीलदार श्री बिष्ट ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या प्राथमिकता के आधार पर करें।
उन्होंने कहा कि शिकयतकर्ता की शिकायतों को गंभरीरता से लें और नजर अंदाज न करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। इस दौरान किच्छा क्षेत्र से तमाम फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं को तहसीलदार के सम्मुख रख उनके निस्तारण की मांग की। जिस पर तहसीलदार श्री बिष्ट ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरीश पनेरू ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ तहसीलदार से भेंटकर नगर पालिका प्रशासन पर अवैध रूप से हाउस टैक्स वसूली का आरोप लगाते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की।
जिलाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
इस दौरान व्यापारी नेता राजकुमार बजाज, मनोज कुमार, अमरजीत, सुरजीत सिंह सहित अनेक लोग शामिल थे। जबकि राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक परमेश्वरी लाल, राजस्व उप निरीक्षक राकेश शाह, कुशाल सिंह, नायला हसन, मीनाक्षी गोस्वामी, तनूजा बोरा, अमरजीत कौर, भगीरथ लाल, विनोद कुमार, कैलाश नेगी, प्रेम सिंह, दीवान सिंह जीना, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
– सुरजीत कामरा