दिल्ली चुनावों में LJP सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Summary :

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहने के बाद बीजेपी अकेले चुनाव लड़ी।

बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने मंगलवार को कहा कि आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में वह सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी की। लोजपा नेता काली पांडेय ने कहा कि बीजेपी के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बिहार तक सीमित है और कहा कि यह भगवा दल को निर्णय करना है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन चाहता है या नहीं। 
पांडेय दिल्ली चुनावों के लिए पार्टी के प्रभारी हैं। उन्होंने झारखंड चुनावों में बीजेपी की हार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘गठबंधन के बारे में बीजेपी को निर्णय करना है। हमने देखा कि झारखंड में क्या हुआ।’’ ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहने के बाद बीजेपी अकेले चुनाव लड़ी। 
Image
लोजपा ने भी अकेले चुनाव लड़ा था। लोजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विनोद नागर ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

Desk Team