पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बड़ी तादाद में मजदूरों का संकट बढ़ गया है। रोजी-रोटी छिन जाने के बाद मजदूर एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर हैं। इसी बीच शनिवार को दिल्ली के आनंद विहार , गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे और NH -24 पर हजारों की संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए बसों और वाहनों का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार ने उत्तर प्रदेश-दिल्ली बॉर्डर (UP-Delhi Border) के पास 200 बसों की व्यवस्था की है. यह बसें गाजियाबाद और नोएडा बॉर्डर पर लगाई गई हैं, जिनकी सेवा हर दो घंटे में मिलेगी. कई लोगों का कहना है कि काम न होने की वजह से जेब में पैसा नहीं है और खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है. वहीं बीमारी के बारे में कहना है कि जो भी होगा घर परिवार के साथ झेल लिया जाएगा.


Download Android App
Download iOS App



