Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली में सातों सीटों पर टिकी भाजपा, नतीजों को लेकर धीरे-धीरे स्थिति हो रही साफ

दिल्ली में सातों सीटों पर टिकी भाजपा, नतीजों को लेकर धीरे-धीरे स्थिति हो रही साफ

Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। अभी तक की मतगणना में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत के करीब हैं।

जीत के करीब पहुंची भाजपा

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सात मतगणना केंद्रों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। अब तक की मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार दिल्ली की सातों सीटों पर जीत के करीब हैं। पिछले लगातार दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। पढ़ें दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के रिजल्ट का पल-पल का हर अपडेट…

 

दिल्ली से बांसुरी स्वराज 74566 वोटों से आगे

13 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को 410411 वोट और आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती को 335845 वोट मिले हैं।

लाख 55 हजार वोटों से आगे है भाजपा

पश्चिमी दिल्ली सीट के लिए जैसे जैसे मतगणना बढ़ती जा रही है आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा से जीत दूर होती जा रही है। महाबल मिश्रा सुबह मतगणना शुरू होने के समय मतगणना केंद्र पहुंच गए थे। जैसे जैसे मतगणना बढ़ती गई, वह पिछड़ते चले गए। जब भाजपा प्रत्याशी एक लाख मतों के अंतर से आगे निकलीं तो महाबल मिश्रा केंद्र से बाहर चले गए। अब कमलजीत सहरावत एक लाख 55 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।