लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भक्ति की राह पर चलने का संदेश देते हैं महर्षि वाल्मीकि : तिवारी

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपल्क्षय में आयोजित एक कार्यक्रम में 500 महिलाओं को साल पहनाकर सम्मानित किया।

नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपल्क्षय में आयोजित एक कार्यक्रम में 500 महिलाओं को साल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निरावरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन नरेन्द्र मोदी फैन्स क्लब द्वारा किया गया था। इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष कैलाश जैन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। 
इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि अश्विन माह में पूर्णिमा का दिन महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है। त्रेता युग में जन्मे महर्षि वाल्मीकि की याद में इस दिन को वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनका जीवन सद्कर्मों और भक्ति की राह पर चलने का संदेश देता है। कठोर तपस्या के बाद महर्षि वाल्मीकि ने महर्षि पद प्राप्त किया। परमपिता ब्रह्मा के कहने पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण महाकाव्य की रचना की। 
तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जीवनी हमें आदर्श जीवन जीने की राह सिखाती है और हमें उनसे प्रेरित होकर जीवन की कठिन से कठिन समस्या के समाधान की शक्ति और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के महान विचार हमारी ऐतिहासिक यात्रा के बीज तत्व हैं, जिस पर हमारी परंपरा और संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही है। सामाजिक न्याय के प्रकाश-स्तंभ रहे उनके संदेश हमेशा हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।