दिल्ली के निहाल विहार इलाके के राम पार्क क्षेत्र में एक 28 साल की महिला और उसके दो बच्चों की हत्या मामले पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के पीछे की वजह पारिवारिक कलह को बताया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गगन कुमार साहू (39) के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से गगन ने रविवार को पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही गगन मौके से गायब था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था। पुलिस को कल गगन के बारे में खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद उसे पश्चिम विहार से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा शुरुआत में गगन ने अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की लेकिन पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि गगन मूलत: बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर का रहने वाला है और 12 साल की उम्र से ही यहां रह रहा है। वह राजमिस्त्री का काम करता था।
शादी के तीन चार साल बाद से ही पत्नी के साथ झगड़ शुरू हो गया। वह शक करता था कि पत्नी के किसी और शख्स के साथ संबंध हैं और इसको लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ होता था। घटना वाली रात को झगड़ इतना बढ़ गया को उसने पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
इसी बीच बच्चे की आंख खुल गई और वे रोने लगे तभी गगन ने बच्चों के ऊपर भी हमला कर दोनों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। गौरतलब है कि रविवार को निहाल विहार में हुई हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। इसमें 28 साल की एक महिला प्रीति, उसके नौ साल के बेटे और पांच साल की बेटी की हत्या की गई।