राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला हरिनगर का है जहां एक शख्स ने आवारा कुत्ते से रेप किया है। हरिनगर के एक पार्क में एक शख्स ने मादा कुत्ते को हवस का शिकार बना लिया। शख्स जब एक फीमेल डॉग का रेप कर रहा था तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बेजुबान जानवर को प्रताड़ित करने वाला शख्स कौन ?
दिल्ली पुलिस ने रविवार यानी 26 फरवरी को धारा 377/11 और पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और बेजुबान जानवर को प्रताड़ित करने वाला शख्स कौन है। इससे पहले 25 फरवरी को एनिमल एंटी क्रुएल्टी सेल के अधिकारी तरुण अग्रवाल ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है।
दिल्ली पुलिस महिलाओं के रेप होने का इंतजार कर रही है?
तरुण ने लिखा, ”सत्ता में बैठे लोगों की क्या जिम्मेदारी है? क्या यह उनका एकमात्र दायित्व है कि वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग न करें?” इस ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि हरिनगर थाना प्रभारी ने कुत्ते के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली पुलिस महिलाओं के रेप होने का इंतजार कर रही है?
क्या यह अपराध नहीं है?
आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट ने भी तरुण के ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा, “दिल्ली पुलिस प्राथमिकी दर्ज न करके एक बलात्कारी को बचा रही है।” एसएचओ हरिनगर को कार्रवाई करने से क्या रोक रहा है? क्या यह अपराध नहीं है?
बहू ने वीडियो बना लिया
इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक शख्स ने मादा कुत्ते के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन जब शख्स ये घिनौनी हरकत कर रहा था तो उसकी बहू ने इसका वीडियो बना लिया।