न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाईट में 26 नवंबर 2022 को महिला से बर्बरता का एक संगीन मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपको पुरुष होने के नाते शर्म आ जाएगी हवा में उड़ रही फ्लाईट में एक युवक नें महिला के साथ अश्लीलता की गई। दरअसल एयर इंडिया की एक फलाईट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी इसी फ्लाईट में एक हैवान भी यात्रा कर रही था ।
मुंबई का रहने वाला है आरोपी
मुंबई के रहने वाले इस युवक ने सारी हदे पार करते हुए सत्तर साल की महिला के सामने कपड़े उतारे और महिला के उपर टायलेट कर दिया। महिला के साथ अशलिलता करने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले के आरोपी शेखर मिश्रा के खिलाफ शिरायत दर्ज कर उस महिला को राहत दी है। पुलिस ने बताया कि शेखर मिश्रा पर 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में अपने कपड़े उतारने और यात्री पर पेशाब करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने संगीन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
बता दे एयरलाइन की तकफ से पुलिस को 28 दिसंबर को घटना के बारे में सूचित किया गया था। जिसके बाद उन्होंने मामले में और जानकारी हासिल करने के लिए पीड़िता से संपर्क किया। एयर इंडिया ने जब महिला की विस्तृत शिकायत पुलिस के साथ साझा किया। तब जाकर आरोपी के खिलाफ 4 जनवरी, 2023 को मामला दर्ज किया गया। महिला ने 27 नवंबर, 2022 को ही अपनी लिखित शिकायत एयरलाइंस को दी थी। आरोपी पर महिला का शील भंग करने, शराब के नशे में दुर्व्यहार करने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के साथ-साथ विमान नियमों के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।
इंडियन एयरक्राफ़्ट एक्ट ने सेक्शन 23 के तहत मामला किया दर्ज
घटना के बारे में बात करें तो ये घटना उस वक्त हुई जब भोजन के बाद फ्लाइट के अंदर की रोशनी कम कर दी जाती है। जनवरी 2022 में एयर इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को महिला का शिकायती पत्र मिला जिसके बाद एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू की। टाटा समूह के अध्यक्ष को लिखे अपने शिकायती पत्र में महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में केबिन क्रू को लेकर अपनी चिंता जाहिर की । उसने लिखा था कि इस स्थिति से निपटने में एयरलाइन क्रू सक्रिय नहीं था और उसे कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 509 और 510 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ इंडियन एयरक्राफ़्ट एक्ट ने सेक्शन 23 के तहत मामला दर्ज किया है।