सिसोदिया ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, दिल्ली के आर्थिक विकास के लिए सहयोग पर हुई चर्चा

Summary :

उपमुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय वित्तमंत्री से मैंने केंद्रीय करों में दिल्ली के लिए भी हिस्सा दिए जाने की मांग की ताकि दिल्ली में स्कूल-अस्पताल खोलने, यमुना को साफ करने, बिजली पानी की व्यवस्था करने आदि के लिए काम और तेज़ी से किए जा सकें।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री के बीच दिल्ली के आर्थिक विकास के लिए सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई। सिसोदिया ने नॉर्थ ब्लॉक जाकर सीतारमण से मुलाकात की। 
मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय वित्तमंत्री से मैंने केंद्रीय करों में दिल्ली के लिए भी हिस्सा दिए जाने की मांग की ताकि दिल्ली में स्कूल-अस्पताल खोलने, यमुना को साफ करने, बिजली पानी की व्यवस्था करने आदि के लिए काम और तेज़ी से किए जा सकें। 


उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2001 से केंद्रीय करों में दिल्ली को कोई हिस्सा नही दिया जाता है। जबकि केंद्रीय करों का 42% हिस्सा वित्त आयोग की सिफ़ारिशों के आधार पर अन्य सभी राज्यों को दिया जाता है। 2001 से पहले दिल्ली को भी इसमें हिस्सा मिलता रहा था। 

बता दें की इससे पहले मुख्यमंत्री केजरवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलालत की थी। इस दौरान उन्होंने अमित शाह से दिल्ली के विकास को लकर चर्चा की।

Desk Team