मनीष सिसोदिया बोले- कोरोनावायरस से सबसे खतरनाक आर्थिक संकट पैदा होगा

Summary :

दिल्ली के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि कोरोनावायरस (कोविड-19) सिर्फ एक स्वास्थ्य संकट नहीं है।

दिल्ली के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि कोरोनावायरस (कोविड-19) सिर्फ एक स्वास्थ्य संकट नहीं है, बल्कि यह दुनिया में सबसे खतरनाक आर्थिक संकट पैदा करने वाला है। सिसोदिया ने इसके लिए जीएसटी परिषद से चर्चा करने और सिस्टम की विफलता से बचने के लिए पर्याप्त कदम उठाने का आग्रह किया। 

सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट किया, कोरोना केवल एक स्वास्थ्य संकट नहीं है। यह सबसे खतरनाक आर्थिक संकट होने जा रहा है, जिसका सामना दुनिया करेगी। 
इस संकट के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर नौकरियों का नुकसान होगा और सरकार को राजस्व की कमी होगी। मैंने जीएसटी परिषद से मांग की है कि इस पर चर्चा करनी चाहिए और सिस्टम के विफल होने से पहले ही एक्शन लेना चाहिए। जीएसटी काउंसिल की शनिवार को 39वीं बैठक हो रही है। 

Desk Team