कोरोना पर ‘ओछी’ राजनीति कर रही है भाजपा : मनीष सिसोदिया

Summary :

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भाजपा नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आरोप लगा रही है कि लोग दिल्ली को छोड़कर इसलिए पलायन कर रहे हैं, क्योंकि केजरीवाल सरकार ने बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं।
उन्होंने भाजपा पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया। सिसोदिया की यह तीखी प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या अपने गृहराज्यों की बसों में सवार होने के लिए आनंद विहार पहुंची है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘मुझे बहुत दुःख है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भाजपा नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जी ने बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया इसलिए लोग दिल्ली से जा रहे हैं। यह गम्भीरता से एक होकर देश को बचाने का समय है, घटिया राजनीति का नहीं।’’

ईरान में कोरोना संकट के बीच फंसे 275 भारतीयो को दिल्ली लाया गया

उन्होंने कहा, ‘‘आज दिल्ली की सीमा पर जो लोग हैं वो केवल दिल्ली से नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तक से आए लोग हैं। जो भी इस वक्त दिल्ली में है, उसे छत देने और खाना देने की ज़िम्मेदारी हमारी है ताकि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री मोदी जी का बंद सफल हो सके।’’

Desk Team