दिल्ली में विधानसभा चुनाव जल्द आने वाले हैं और इसी को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। ताजा मामले में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के राजौरी गार्डन सीट से संयुक्त विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में लटियंस इलाकों में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित होर्डिंग्स/पोस्टर्स लगवाए हैं।
गुरुवार को लगाए इस पोस्टर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कार्टून बनाकर उन्हें ‘सबसे बड़ा लुटेरा’ बताया गया है। बताया जा रहा है इन होर्डिंग्स को बीजेपी और अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाया है। होर्डिंग्स में लिखा गया है, ‘जो कमरे पहले लाख रुपया के बनते थे, उन्हें 25 लाख में बनाया गया है। ‘ होर्डिंग्स पर लिखा है, ‘खुद को सबसे बड़ा ईमानदार बताने वाला सबसे बड़ा लुटेरा निकला। ‘ इन होर्डिंग्स को मंडी हाउस, पंत मार्ग समेत कई इलाकों में लगाया गया है।
मायावती का केन्द्र सरकार पर हमला, कहा-केवल कागजी दावों पर जनता का कल्याण कैसे होगा
बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग काफी अर्से से जारी है। गुरुवार का पोस्टर वार इसी कड़ी में अगला कदम है। इससे पहले बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगा चुकी है। इसी को देखते हुए दिल्ली के अलग अलग इलाकों में ये पोस्टर लगाए गए हैं।
बीजेपी का कहना है कि भ्रष्टाचार मिटाने आई पार्टी आज सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी बन गई है। मनोज तिवारी खुलेआम विरोध में उतर आए हैं और उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जोड़ी शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



