भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी ने पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए गुंडों बदमाशों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करने की अपील की। श्री तिवारी बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के हीरागंज कस्बे में पार्टी के प्रत्याशी विनोद सोनकर एवं प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता को भारी मतों से जिताने और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने गुंडों बदमाशो एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करने की अपील की। उन्होंने केन्द्र सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने व्यापारियों के हित में व्यापारी बोर्ड बनाने तथा छोटे दुकानदारों को भी 60 वर्ष के बाद पेंशन देने का निश्चय किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का करोड़ छोटे किसानों को लाभ होगा। इसके साथ गरीबों को आवास के साथ महिलाओं उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। श्री तिवारी ने कहा कि देश की जनता ने श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उनके डर के कारण विपक्षी दलों को महागठबंधन बनाना पडा। उन्होंने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन की जमकर आलोचना की।


Download Android App
Download iOS App



