नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को अमर कॉलोनी जा कर उन व्यापारियों एवं उनके परिजनों से मिले जिनकी दुकानों को अतिक्रमण के आरोप में सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी मॉनिटिरिंग कमेटी के निर्देश पर सील किया गया है। व्यापारियों की ओर से उनके संगठन के अध्यक्ष विजय तनेजा आदि ने मनोज तिवारी की संवेदनशीलता एवं सहयोग की सराहना की। दक्षिण दिल्ली नगर निगम में नेता सदन शिखा राय और अनेक स्थानीय भाजपा नेता एवं पार्षद भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मनोज तिवारी ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया की वह उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाने में सहयोग देंगे चाहे वह मंत्रालय में हो, नगर निगम में हो या फिर न्यायालय में। उन्होंने कहा की अमर कालोनी की समस्या को मानवियता के आधार पर देखा जाना चाहिए। यहां की सड़कें यातायात के लिए काफी चौड़ी हैं और अतिक्रमण की समस्या का समाधान भी सम्भव है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि अमर काॅलोनी के व्यापारियों ने गत माह में बहुत तकलीफ झेली है अतः मॉनिटिरिंग कमेटी को अब इस मामले के समयबद्ध कानूनी समाधान के लिए दुकानों की अस्थाई डीसीलिंग की इजाजत देनी चाहिए।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।