दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि उन्हें कोई घबराहट नहीं हो रही है। रुझानों में आम आदमी पार्टी शीर्ष पर है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई घबराहट नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि वह ‘‘जीत’’ के साथ आने वाली जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं और साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘अब, बातों का समय चला गया है। अब हमें लोगों की दुआओं का इंतजार है। मुझे विश्वास है कि यह बीजेपी के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आएंगे। अगर हमें 55 सीटें मिलें तो चौंकना मत।’’
दिल्ली के ‘आप’ मुख्यालय में ढोल – नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल, 50 से ज्यादा से सीटों पर बढ़त
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस का लगभग पूरी तरह से सफाया हो चूका है।


Download Android App
Download iOS App



