दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पार्टियों द्वारा प्रचार-प्रसार भी तेज होने लगा है। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने प्रचार की गति तेज कर दी है। दिल्ली में अब सभी छोटे-बड़े नेता चार से पांच रैली करते दिख रहे हैं। पहले ये नेता दो से तीन रैली ही दिल्ली में करते दिख रहे थे।
आज गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एक रोड शो में भी भाग लेंगे। एक तरफ अमित शाह का शकूरबस्ती, त्रिनगर वजीरपुर, पीतमपुरा में नुक्कड़ सभा करने का कार्यक्रम है वहीं दिल्ली के मॉडल टाउन में रोड शो करेंगे। इधर जेपी नड्डा भी दिल्ली में तीन रैली को संबोधित करेंगे, जिनमें गोंडा एतिमारपुर और राजौरी गार्डन शामिल है।
मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री को पद्म विभूषण भारत की तरफ से स्नेह की निशानी : मोदी
बीजेपी की फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी मोती नगर, तुगलकाबाद, बदरपुर और संगम विहार में रैली करेंगी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पालम, बल्लीमारान और सदर बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी को दिल्ली के मुस्तफाबाद और घोडा में चुनाव प्रचार करने के लिए लगाया गया है। भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित करेंगे। वे करोल बाग, पटेल नगर, मादीपुर, द्वारका और नजफगढ़ में सभा का आयोजन कर रहे है।
इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महरौली और अंबेडकरनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कालकाजी, बदरपुर, कस्तूरबा नगर में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इनके आलावा बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी के 18 स्टार प्रचारक आज चुनावी मैदान में प्रचार करते दिखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



