5 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने एक नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जेएनयू परिसर में हिंसा करने पहुंचे नकाबपोशों में से एक लड़की की पहचान कर ली है। पुलिस ने रविवार को उस लड़की की पहचान की, जो 5 जनवरी की शाम हमलावरों में शामिल थी। पहचान होते ही पुलिस लड़की से पूछताछ करने के लिए उसकी तलाश में जुट गई है।
हाथ में डंडा लिए हुए नकाबपोश लड़की का नाम कोमल शर्मा है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकेंड इयर की छात्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कार्यकर्ता है। कोमल शर्मा के सीनियर और सोशल मीडिया यूजरों ने भी इसकी पुष्टि की है। इस बात की भी पुष्टि हुई है कि पांच जनवरी को कोमल शर्मा जेएनयू में मौजूद थी।
CAA पर विपक्ष को एक और बड़ा झटका, ममता-मायावती के बाद अब AAP ने बैठक से किया किनारा
हालांकि कोमल शर्मा साथ दो अन्य लड़के भी नकाब में दिखे थे, जिसकी पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। यह जानकारी एसआईटी को हेड कर रहे डिप्टी पुलिस कमिश्नर जॉय टिरकी ने दी है। गौरतलब है की दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में 9 छात्रों को नोटिस जारी करते हुए आज जांच में शामिल होने का आदेश दिया है। साथ ही 7 और अन्य छात्रों की पहचान की गई है। इन सभी छात्रों की पहचान फोटो और वीडियो के आधार पर की गई है।


Download Android App
Download iOS App



