बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी ने मुस्लिमों के जीवन को और कठिन बना दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस, बीजेपी और आप के ‘‘लोकलुभावने घोषणापत्रों’’ के लालच में नहीं आएं।
मायावती ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतती है तो वह उत्तर प्रदेश में बसपा के शासन की तर्ज पर दिल्ली का विकास करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी मुद्दों के बाद ‘‘मुस्लिमों का जीवन ज्यादा कठिन हो गया है।’’
दिल्ली : द्वारका में रोडशो के दौरान केजरीवाल पर फेंके गए पंफलेट
उन्होंने लोगों से कहा कि वे ‘‘विपक्षी दलों के हथकंडों से सचेत रहें जो वोट देने के लिए आपको लालच देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘आदिवासियों, पिछड़े, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ गरीबों, मजदूरों और किसानों का विकास नहीं हुआ है. दलितों, आदिवासियों से कहना चाहती हूं कि वे अब इस आप सरकार को ना आजमाएं।’


Download Android App
Download iOS App



