MCD ELECTION : सिसोदिया ने भाजपा पर कसा तंज़, कहा- BJP ने 15 साल में दिल्ली को कचरे का ढेर बनाया

Summary :

दिल्ली में निगम चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी को ”कचरे का ढेर” बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी (आप) को ही चुनेंगे।

दिल्ली में निगम चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी को ”कचरे का ढेर” बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी (आप) को ही चुनेंगे।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के तहत चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।
सिसोदिया ने कहा, ‘‘भाजपा एमसीडी में 15 साल तक सत्ता में रही और उसने दिल्ली को कूड़े के ढेर तथा आवारा पशुओं की राजधानी बना दिया है। इस बार दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोग एमसीडी के लिए अरविंद केजरीवाल को चुनेंगे।
आम आदमी पार्टी आराम से चुनाव जीत रही-केजरीवाल 
बता देम दिल्ली मे एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। इस बीच सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बीजेपी के वोटर को थका हुआ बता दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई काम नहीं किया। यही वजह है कि लोग उनके खिलाफ गुस्से में हैं। एमसीडी चुनाव के नतीजे को लेकर केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी आराम से चुनाव जीत रही है।उन्होंने कहा कि हम 230 वॉर्ड जीत रहे है।
उन्होंने बताया कि पहले दिल्ली को साफ करने के लिए कदम उठाएंगे।और भ्रष्टाचार दूर करना लक्ष्य होगा। इसमें हम माहिर है। बीजेपी के भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनको कोई सीरियस नहीं लेता। बता दें चार दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी के चुनाव होने हैं। सात दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं। दिल्ली मे कुल 250 वार्ड पर चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले कुल 272 वार्ड थे लेकिन तीनों निगमों को एक कर दिया गया।

Desk Team