लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली-NCR में 2 डिग्री तक पहुंचा पारा, घने कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। पालम इलाके में सुबह 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो वही सफदरजंग में 2 डिग्री।

दिल्ली में ठंड का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से मुसाफिरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सुबह के वक्त दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। पालम इलाके में सुबह 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो वहीं सफदरजंग 2 डिग्री से ठिठुर गया। 
1610605802 ok
एक जनवरी के बाद यह पहली बार है जब दिल्ली में तापमान इतना नीचे गया है। एक जनवरी 2021 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा वहीं, तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काफी खतरनाक स्तर पर पहुंचा चुका है। दिल्ली के आरकेपुरम में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 दर्ज किया गया। 
आज हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। हरियाणा के अंबाला शहर में घना कोहरा छाया रहा, लोगों ने पारे के स्तर के रूप में खुद को गर्म रखने के लिए आग बुझाई।
1610605521 untitled 1 copy
पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे बुरा हाल जम्मू-कश्मीर का है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले 14 जनवरी 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
1610605931 yo
 
कश्मीर घाटी में अगले 48 घंटे बहुत अहम है। यहां पारा शून्य से और भी नीचे जा सकता है। जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में भी पारा शून्य से और भी कई डिग्री नीचे पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बने वेदर पैटर्न के मुताबिक 20 जनवरी तक नई बर्फबारी के आसार नहीं है। लिहाजा दिन का तापमान तो बढ़ेगा लेकिन रात के तापमान में कई डिग्री की गिरावट आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।