अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं तो सावधान। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार(21 नवंबर) को येलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय खंड पर सुबह कुछ घंटों के लिए मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसकी जानकारी डीएमआरसी की ओर से दी गई है।
डीएमआरसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 20 और 21 नवंबर की मध्यरात्रि को येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए इस लाइन पर 21 नवंबर की सुबह ट्रेन सेवाओं को संक्षिप्त रूप से रेगुलेट किया जाएगा।
इस व्यवस्था के तहत राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय खंड पर मेट्रो सेवा शुरू होने से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी, इसलिए पटेल चौक मेट्रो स्टेश ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होने तक बंद रहेगा।