सोमवार को सफल परिचालन के बाद, दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा आज से बहाल हुई जोकि कोरोना वायरस के कारण 171 दिनों तक बंद रही। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण ऐहतियात के तौर पर मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थी। डीएमआरसी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्टेशन के भीतर साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किये हैं, मेट्रो स्टेशनों के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए थे और मेट्रो स्टेशन में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को कहा था कि ,”दिल्ली मेट्रो 171 दिनों के बाद बुधवार से ब्लू लाइन-द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन-मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू करेगी।”
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा, ” बुधवार से दोनो लाइनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिसका समय सुबह में 7 बजे से 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा। साथ ही कल से चल रही येलो और रैपिड लाइन तय समय अनुसार चलेगी।”


Download Android App
Download iOS App



