लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अकबर ने कोर्ट में दी दलील, प्रिया रमानी ने बिना आधार के मुझे कहा ‘यौन शिकारी’

पत्रकार प्रिया रमानी ने 2018 में ‘मीटू’ अभियान के मद्देनजर एमजे अकबर के खिलाफ यौन कदाचार के आरोप लगाए थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने दिल्ली की एक कोर्ट में दलील दी कि पत्रकार प्रिया रमानी ने उन्हें बिना किसी जांच या आधार के ‘मीडिया का सबसे बड़ा यौन शिकारी’ कहा था। अकबर ने रमानी के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि के मामले में अंतिम सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील गीता लूथरा के माध्यम से यह दलील रखी। रमानी ने अकबर पर 20 साल पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 
रमानी ने 2018 में ‘मीटू’ अभियान के मद्देनजर अकबर के खिलाफ यौन कदाचार के आरोप लगाए थे। लूथरा ने रमानी के उस ट्वीट का जिक्र किया जिसमें अकबर को ‘मीडिया का सबसे बड़ा यौन शिकारी’ कहा गया है। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के समक्ष कहा, ‘‘जो कहा गया है, उसे देखें तो यह निष्कर्ष निकलता है कि यह शिकारी है? किस आधार पर? बिना किसी जांच या आधार के ये सभी बयान दिए गए।’’ 
उन्होंने अकबर के इस्तीफे पर रमानी के ट्वीट को पढ़ते हुए उसे ‘अपरिपक्व’ करार दिया। लूथरा ने कहा, ‘‘यह कोर्ट के बाहर ट्रायल है। कोर्ट में उचित प्रक्रिया चल रही है। कोई खुद कानून नहीं बन सकता। यह (ट्वीट) गलत था।’’ वरिष्ठ वकील ने रमानी पर कोर्ट के सामने सच नहीं बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पूछा कि क्या तुमने भूल सुधार जारी किया था। 
उन्होंने कहा कि हां। मैंने कहा दिखाओ तो उन्होंने कहा कि मैं अगली तारीख पर दिखाऊंगी। वह जानती थीं कि उन्होंने कोई भूल सुधार जारी नहीं किया है।’’ लूथरा के अनुसार, ‘‘वह कहती हैं कि उनके पक्ष में कही गयी बातें सही हैं लेकिन वह जानती हैं कि यह सच नहीं है। केवल जिरह में वह कहती हैं कि यह सच नहीं है। यह गवाह के तौर पर उनकी प्रामाणिकता को दिखाता है।’’ कोर्ट मामले में सात जनवरी को सुनवाई फिर शुरू करेगी। अकबर ने 15 अक्टूबर, 2018 को रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी। अकबर ने 17 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।