नई दिल्ली : मदरसा शिक्षा के बारे में कुछ वर्गो की आशांकाओं को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा ने आज कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए और सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा कि केंद, सरकार या उत्तरप्रदेश सरकार या किसी अन्य का मदरसा शिक्षा पर किसी तरह की रोक लगाने की कोई मंशा नहीं है बल्कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कि कि हम मदरसा में आधुनिक शिक्षा के पक्ष में हैं। हम मदरसा में धार्मिक शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर दे रहे हैं। यह पहल अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन राजग सरकार के समय में शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस दिशा में मजबूती से पहल कर रही है। हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी पहले ही एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर का उल्लेख कर चुके हैं। ऐसे में मदरसों में आधुनिक शिक्षा की हमारी पहल पर किसी को अशंका प्रकट नहीं करना चाहिए।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ