दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ‘‘नया मतदान रिकॉर्ड’’ बनाने की अपील की है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मतगणना मंगलवार को होगी।

मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।’’ मतदान के दिनों पर मोदी अकसर सोशल मीडिया पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



