माता शब्द लगने से ही आ जाता है आदर भाव : रामलाल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

माता शब्द लगने से ही आ जाता है आदर भाव : रामलाल

रामलाल ने महिला सशक्तिकरण दौड़ में शामिल धावक का स्वागत करते हुए कहा भाजपा संस्कृति की पोषक है, माता शब्द लगने से ही आदर भाव आ जाता है।

नई दिल्ली : भाजपा की वरिष्ठ नेता दिवंगत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी पर आयोजित महिला सशक्तिकरण दौड़ शुक्रवार को ग्वालियर से शुरू होकर मंगलवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने महिला सशक्तिकरण दौड़ में शामिल धावक बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा संस्कृति की पोषक है, माता शब्द लगने से ही आदर भाव आ जाता है जैसे भारत माता, गोमाता, गंगा माता।

केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। सभी पुरुषों को महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिये तभी महिला सशक्तिकरण पूर्ण रूप से सफल होगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर आदि उपस्थित रहे। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पारशर झा ने मंच का संचालन किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में पांच राज्यों से गुजरती हुई यह यात्रा सशक्त, संगठित परिवार का उदाहरण बनी है।

राजमाता को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हर बूथ स्तर पर 10 बहनें संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। मनोज तिवारी ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत बड़ा काम किया। इस अवसर पर सांसद मीनाक्षी लेखी, सिद्धार्थन, एथलीट महिला मान कौर के अलावा सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।