लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए करें प्रेरित : सिद्धार्थन

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत दिल्ली के सभी 14 जिलों व 280 मंडलों में ‘’घर-घर चलो सदस्यता अभियान” के कार्यक्रम का आयोजन किया।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने रविवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत दिल्ली के सभी 14 जिलों व 280 मंडलों में ‘’घर-घर चलो सदस्यता अभियान” के कार्यक्रम का आयोजन किया। 20 अगस्त को सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है। इसके मद्देनजर पूरी दिल्ली में रिकॉर्ड संख्या में लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 
दिचाऊं कलां मंडल के कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपनी मुकाम की ओर आगे बढ़ रहा है। हमें और अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है। ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का प्रयास करे। सिद्धार्थन ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ानी होगी। 
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का निर्णय ऐतिहासिक है जिसके बारे में लोगों को बताकर उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने संबोधित करते हुए कहा ‘घर घर चलो सदस्यता अभियान” के अंतर्गत आज दिल्ली के आप सभी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ लोगों से जनसंपर्क के माध्यम से मिलें और उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें। मनोज तिवारी ने कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सदस्यता अभियान की अहम भूमिका रहेगी। सदस्यता अभियान दिल्ली विधानसभा का सेमीफाइनल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।