दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। एक तरफ बीजेपी चुनाव में केजरीवाल सरकार पर वीडियो बम जारी कर रही है तो दूसरी तरफ केजरीवाल भी लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं।इस बीच नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के कार्यलय पहुंचे। यहां उन्होंने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली की जनता के भरोसे का कत्ल करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने शराब नीति से जिस तरह भ्र्ष्टाचार किया है। उससे दिल्ली वाले कभी नहीं भूलेंगे। ऐसा कोई सगा नहीं जिनको इन्होंने ठगा नहीं ये कहावत केजरीवाल पर एक दम सटीक बैठती है।प्रधान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा के फंड से चेहरा चमकाने का काम किया है।
सत्येंद्र जैन पर बोला हमला
तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा क्या जेल के सभी नियम को तोड़कर सत्येंद्र जैन को एक आलीशान जीवन देने के लिए उनके डॉक्टर ने कहा था। ये सब झूठे लोग हैं। ये अनौतिकता के चरम सीमा पर पहुंचे हुए लोग हैं।
धर्मेंन्द्र प्रधान का आरोप कहा कभी शिक्षकों की बात तक नहीं सुनी
धर्मेंन्द्र प्रधान ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है। जिसने शिक्षकों की एक भी समस्या का समाधान करना तो दूर उसने कभी शिक्षकों की बात तक नहीं सुनी।दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक कई बार अपनी समस्याओं को लेकर केजरीवाल के पास गए। लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस आना पड़ा।