BREAKING NEWS

पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾

विधानसभा चुनाव : दिल्ली में नड्डा और शाह सहित कई पार्टी नेता आज करेंगें डोर टू डोर कैंपेन

बीजेपी रविवार को दिल्ली में 20 से ज्यादा स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में लगा रही है। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कई राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्री प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन करने का कार्यक्रम है। अमित शाह दिल्ली के कैंट इलाके में डोर टू डोर कैंपेन करेगें तो जेपी नड्डा चिराग दिल्ली में अभियान चलाएंगे।

इसके अलावा, बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली के संगम विहार और अंबेडकर नगर में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का बुराड़ी, तिलकनगर और राजौरी गार्डन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली कैंट और करोल बाग में चुनावी सभाओं में शिरकत करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी नजफगढ़, मटियाला, उत्तमनगर, विकासपुरी और पालम में नुक्कड़ सभाएं करेगे।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जंगपुरा और नई दिल्ली ,  ईरानी दिल्ली के रोहिणी , महरौली, आर के पुरम, कस्तुरबा नगर और ग्रेटर कैलाश में भाजपा के लिये वोट मांगेंगे। भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री आज चुनावी कैंपेन में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिखेंगे। जिसमें हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली के मटियाला, विकासपुरी, रिठाला, मोती नगर और पटपड़गंज में सभाएं करेंगे।

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ओखला, बदरपुर और तुगलकाबाद में सभा करेंगे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बवाना और रिठाला तो उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत किराड़ी, नांगलोई, शकूरबस्ती, विकासपुरी, मंगोलपुरी में सभा करेगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली के मोतीनगर, गांधीनगर, लक्ष्मी नगर, रोहतास नगर और विश्वास नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राजस्थान की पूर्व सीएम बसुंधरा राजे सिंधिया पटेल नगर और पालम में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के आर के पुरम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का विकासपुरी और बल्लीमारान में और केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का छतरपुर, राजेन्द्र नगर और बवाना में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।