निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले के दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि 16 जनवरी को निर्भया के दोषी विनय ने जेल की दीवार पर सिर मारा, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया।
बता दे निर्भया दोषीयो को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया है। नए डेथ वारंट के अनुसार अब सभी दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।
इससे पहले दो बार दोषियों का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी। दूसरी बार 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



