निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड मामले में दोषी पवन गुप्ता की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दया याचिका याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही अब चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं और उनका फांसी पर चढ़ना तय है।
बता दें 2 मार्च को अदालत ने पवन गुप्ता की दया याचिका लंबित होने के चलते तीसरी बार निर्भया के गुनहगारों की फांसी टाल दी थी। उस समय दोषियों को फांसी देने के लिए करीब 12 घंटे बचे थे। दोषियों को 3 मार्च सुबह छह बजे फांसी होनी थी लेकिन पवन गुप्ता की दया याचिका लंबित होने के चलते अदालत ने फांसी टाल दी।


Download Android App
Download iOS App



