निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5:00 बजे फांसी दी जाएगी। तिहाड़ में चौथी बार फांसी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि इस बीच दोषियों ने कई ऐसी याचिकाएं डाली हैं जो अब भी लंबित हैं।
इसी के साथ निर्भया के दोषियों के घरवालों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। परिजनों ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि जब उनके बेटों की दया याचिकाएं खारिज कर दी गई है। तो उनके पास अब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है, उन्हें फांसी दे दी जाए।
उन्होंने पत्र में लिखा कि ऐसे कोई पाप नहीं हैं जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। हमारे देश में महापापी (महान पापी) को क्षमा कर रहे हैं। बदला की परिभाषा शाक्ति नहीं है, क्षमा करना शक्ति है।
दोषियों को फांसी देने से पांच दिन पहले तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने रविवार को कहा के उन्होंने फांसी से तीन दिन पहले (17 मार्च) जल्लाद पवन को उपस्थित होने को कहा है। जेल अधिकारियों के अनुसार जल्लाद के आने के बाद डमी को फांसी देकर अभ्यास किया जायेगा। इस मामले के पाए गए चारों दोषियों -विनय,पवन,अक्षय और मुकेश को 20 मार्च सुबह 5:30 बजे एक साथ फांसी दे दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



