निर्भया गैंगरेप के आरोपी विनय शर्मा को मंडोली जेल के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। आरोपी इससे पहले मंडोली जेल में बंद था। बता दे कि विनय शर्मा के अलावा जो बाकी तीन दोषी हैं वो पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर बवाल बढ़ता जा रहा है।
इस बीच 16 दिसंबर भी आ रही है, जिस दिन निर्भया कांड हुआ था। इसी सबके बीच तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों के मामले में फांसी पर लटकाए जाने से रोकने के लिए राष्ट्रपति के नाम लिखी गई दया याचिका दिल्ली सरकार से खारिज किए जाने के बाद एलजी हाउस से होती हुई केंद्रीय गृह मंत्रालय पहुंच गई है।
हरियाणा : होमवर्क पूरा न करने पर दलित लड़की का मुंह काला कर स्कूल में घुमाया गया
यहां से इसे राष्ट्रपति के पास पहुंचाया जाएगा। निर्भया के साथ सात साल पहले 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है। वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है।