BREAKING NEWS

पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾

निर्भया के माता-पिता ने अदालत का रुख कर दोषियों के लिए मृत्यु वारंट मांगा, सुनवाई बुधवार को

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में नया मृत्यु वारंट जारी करने के मृतका के माता-पिता और दिल्ली सरकार के अनुरोध पर मंगलवार को चारों दोषियों से जवाब मांगा। ये चारों दोषी फांसी की सजा का सामना कर रहे हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने सभी (चारों) दोषियों को नोटिस जारी किया और कहा कि अदालत कल (बुधवार को) इस विषय पर सुनवाई करेगी। 

निर्भया के माता-पिता ने अदालत से कहा कि दोषी करार दिए गए व्यक्ति कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। इन दोषियों की फांसी की सजा की तामील के लिए नयी तारीख तय किए जाने के वास्ते अधिकारियों (दिल्ली सरकार के) को निचली अदालत जाने के लिए उच्चतम न्यायालय से मिली छूट के बाद यह याचिका दायर की गई है। 

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को निचली अदालत में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कहा कि किसी भी दोषी ने पिछले सात दिनों में कोई कानूनी विकल्प नहीं चुना है, जो समयसीमा दिल्ली उच्च न्यायालय ने दी थी। इन चारों दोषियों में मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) शामिल हैं। 

निचली अदालत ने सात फरवरी को दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल के अधिकारियों की वे याचिकाएं खारिज कर दी थीं जिनके जरिए मामले में चारों दोषियों की फांसी के लिए नयी तारीख की मांग की गई थी। अदालत ने उच्च न्यायालय के पांच फरवरी के आदेश का संज्ञान लिया था जिसमें दोषियों को एक हफ्ते के अंदर अपने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी। 

अदालत ने कहा था, ‘‘दोषियों को ऐसे में फांसी देना पाप होगा, जब कानून उन्हें जीने का अधिकार देता है। उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी को दोषियों को न्याय के हित में इस आदेश के एक हफ्ते के अंदर अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।’’ गौरतलब है कि निचली अदालत ने 31 जनवरी को मामले में चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। ये चारों तिहाड़ जेल में कैद हैं।