लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अष्टमी पर नीतीश ने की शक्ति पूजा

जिलाधिकारी कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के मौके पर पटनदेवी मंदिर जाकर शक्ति पूजा की और राज्य के सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। श्री कुमार ने पटना सिटी स्थित बड़ पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी।

मुख्यमंत्री ने बड़ पटनदेवी और छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। इससे पूर्व श्री कुमार ने राजधानी के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर भी माँ की पूजा अर्चना की। माँ दुर्गा के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मालसलामी स्थित घाट स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। घाट स्टेशन को समाप्त कर गंगा पथ से लिंक करने की योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घाट स्टेशन से कंगन घाट तक सीधा सम्पर्क स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार एतिहासिक गांधी मैदान गये, जहां दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डॉ0 रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना प्रमंडलीय आयुक्त आर0एन0 चोंग्थू, जिलाधिकारी कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।