देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और वायरस के प्रकोप को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। कई राज्यों में कर्फ्यू और लॉकडाउन जारी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति को नियंत्रण में रखना सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेक़ाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए। pic.twitter.com/e4GynrLopC
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 24, 2020
5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।”इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।