दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान समय में दिल्ली में लॉकडाउन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए शहर में हॉटस्पॉट में कोई छूट नहीं दी जाएगी और 27 अप्रैल को एक समीक्षा बैठक फिर से आयोजित की जाएगी।
After assessing the prevailing situation in Delhi, we have decided not to permit any relaxation of the lockdown, as of now. https://t.co/mPIOpuF2KR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 19, 2020
सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि जो हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन हैं उनमें ढील फिलहाल नहीं दी जानी चाहिए। दिल्ली में 11 जिले हैं और 11 के 11 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक कंटेनमेंट ज़ोन में ढील नहीं दी जा सकती इसलिए फिलहाल दिल्ली में कड़ाई से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि आज की तारीख में दिल्ली में 77 कंटेनमेंट ज़ोन हैं। दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण के बाहर नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में कोरोना के 1,893 केस हैं इनमें से 26 आईसीयू में हैं और 6 वेंटिलेटर पर हैं।
पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बरकरार, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8000 के करीब
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश की 2 प्रतिशत जनसंख्या रहती है लेकिन पूरे देश में कोरोना के जितने मामले हैं उसके 12 प्रतिशत दिल्ली में हैं। कोरोना की सबसे अधिक मार दिल्ली को झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की जिंदगी का ख्याल रखते हुए हमने फैसला लिया है कि फिलहाल लॉकडाउन की शर्तों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद हम दोबारा विशेषज्ञों के साथ बैठकर इसका मूल्यांकन करेंगे और जरूरत पड़ी तो ढिलाई दे सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



