दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण और धुंध ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। लगातार बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता में शुक्रवार को कोई सुधार नहीं हुआ। दिल्ली में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगभग सभी क्षेत्रों में 400 को लांघ गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अनुसार आनंद विहार में एक्यूआई का स्तर 442, आरके पुरम में 407, द्वारका में 421 और बवाना में 430 रहा। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की विकटता को ध्यान में रखकर दीपावली पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक 30 नवंबर तक जारी रहेगी।
दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व मुख्य सचिव एम एम कुट्टी
समान में घुएं की चादर और दमघोंटू वायु से सबसे ज्यादा सांस के मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। वृद्धों और बच्चे भी प्रदूषण से परेशान हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद का भी बुरा हाल है और एक्यूआई 400 से अधिक है।
एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 के 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर‘’ माना जाता है। दिल्ली की हवा में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए एक आयोग का गठन किया है।


Download Android App
Download iOS App



